छोटे-छोटे बच्चों को मानसिक गुलाम बनाने की तैयारी में चीन, स्कूल-कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे जिनपिंग के राजनीतिक विचार

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2021

चीन की सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के तहत सत्ताधारी पार्टी सीपीसी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की राजनीतिक विचारधारा को स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला किया है। देश के शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई योजना का ऐलान करते हुए कहा गया है कि सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए उनकी किताबों में नए युग के लिए चीनी विशेषताओं के साथ समाजवाद पर शी जिनपिंग के विचार को शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 1 सितंबर से नए स्कूल वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्राथमिक स्कूलों से लेकर स्नातक कार्यक्रमों तक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शी जिनपिंग की ओर से परिभाषित राजनीतिक विचारधारा को शामिल किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम पर एक सरकारी नोटिस के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को "युवा दिलों में पार्टी, देश और समाजवाद से प्यार करने का बीज बोना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: चीन यदि भारतीय क्षेत्र खाली नहीं करता तो भारत को उससे युद्ध करना चाहिये: सुब्रमण्यम स्वामी

चीन के इस तरह के कदम से साफ प्रतीत होता है कि वो अपने देश के छात्रों का ब्रेन वॉश करने की तैयारी में लगा है जिससे आने वाले भविष्य में कभी सरकार की नाकामियों या फिर गलत नीतियों के खिलाफ आवाज न उठाया जा सके। नए पाठ्यक्रम के अनुसार प्राथमिक विद्यालय देश, सीपीसी और समाजवाद के लिए प्रेम पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वहीं माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में बुनियादी राजनीतिक निर्णयों और मतों से छात्रों की मदद करने के लिए प्रत्यक्ष बोधात्मक अनुभव और ज्ञान अध्ययन शामिल होगा। 

प्रमुख खबरें

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

IIT Bombay छात्र मौत मामला: NCSC अध्यक्ष Kishor Makwana ने परिसर में की विस्तृत जांच

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार