क्या मिल रही है फ्रेश सब्जियां, युद्ध के लिए कितनी तैयार है सेना? लद्दाख बॉर्डर पर तैनात चीनी सैनिकों से जिनपिंग ने की बात

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2023

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 18 जनवरी को पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ युद्ध की तैयारी का जायजा लेने के लिए एक वीडियो कॉल किया है। चीनी राष्ट्रपति ने शिनजियांग सैन्य कमान के तहत खुंजराब में सीमा रक्षा स्थिति पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) मुख्यालय से सेना को संबोधित किया। रिपोर्ट के अनुसार कॉल के दौरान, शी जिनपिंग ने उनकी युद्ध की तैयारी का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: China Ice Burial technology: चंद सेकेंड में मृत शरीर पाउडर में तब्दील, कोविड डेड बॉडी को ठिकाने लगाने की नई चीनी तकनीक

बता दें कि चीन का नया साल शुरू होने वाला है। इस मौके पर जिनपिंग चीन के सैनिकों से संवाद कर रहे हैं। जिनपिंग ने पीएलए, पीपुल्स आर्म्ड पुलिस फोर्स और सेना में तैनात नागरिकों, रिजर्व जवानों से मुलाकात कर रहे हैं और नए साल की बधाई दे रहे हैं। इसी दौरान खुंजरेब में एक बॉर्डर प्वाइंट पर तैनात चीनी सैनिकों के साथ जिनपिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की है।  

प्रमुख खबरें

US दबाव में झुकी सरकार, Rahul Gandhi का आरोप- महंगे होंगे UPI Payments

SAI भोपाल ने दो जूडो कोच को काउंसलिंग सत्र में शामिल होने का दिया निर्देश

US का F-35A फाइटर जेट और दर्जनों ड्रोन तबाह, 4 महीनों में 22.3 अरब खर्च, पेंटागन ने माना हथियारों का स्टॉक घटा

Palmistry: हथेली में M Sign वाले जातकों में होती है मजबूत Leadership क्षमता और धन लाभ का योग