Jinping को लगेगा झटका, पाकिस्तान ने अमेरिका से मिलाया हाथ! चौंक गई दुनिया

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

झूठ,फरेब, साजिश, धोखाधड़ी ये सारे शब्द पाकिस्तान पर एकदम फिट बैठते हैं। ये भी कहना गलत नहीं होगा कि यही पाकिस्तान की फितरत है। मगर इस बार पाकिस्तान ने तो हद ही कर दी। चंद पैसों की खातिर अब अपना आका ही बदल दिया। अब तक जो पाकिस्तान जिनपिंग के सुर मिलाता था, उनके आगे मदद के लिए अपनी झोली फैलाता था। अब उसी जिनपिंग को छोड़ वो ट्रंप के कदमों में जा गिरा। ऐसे में अब कहा जाने लगा है कि पाकिस्तान चीन की बजाए अमेरिका का हुक्म बजाएगा। 20 जनवरी को ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। गौर करने वाली बात ये है कि ट्रंप ने अपने शपथग्रहण समारोह में पाकिस्तान को तरजीह नहीं दी। बस इसी बात से शहबाज शरीफ के पैरों तले जमीन खिसक गई। बस फिर क्या था, मौकापरस्त पाकिस्तान ने अपना पाला बदल लिया। एक झटके में चीन के बजाए अमेरिका को अपना आका बना लिया। दरअसल, अमेरिका से एक खबर सामने आई कि पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने चीन के कुछ नेताओं से मीटिंग की।

इसे भी पढ़ें: Republic Day के जश्न में डूबा है भारत, इधर पड़ोसी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

आरोप लगाए जा रहे हैं कि आईएमएफ और मुस्लिम देशों के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान की यही हैसियत है। ट्रंप ने एक ट्रेलर क्या दिखाया तो शहबाज के सुर-ताल सब बदल गए। हिंदुस्तान से मुकाबला करना पाकिस्तान के बूते की बात नहीं है। हिंदुस्तान हर फ्रंट पर पाकिस्तान से आगे है। अपनी बात डंके की चोट पर रखता है। भारत न किसी से डरता है औऱ न ही किसी को डराता है। लेकिन जब बात देश की हो और देश के करोड़ों लोगों की हो तो भारत किसी से भी भिड़ सकता है। पाकिस्तान मरते दम तक ये ताकत ये हैसियत जुटा नहीं सकता।  

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन