जियो, एयरटेल व वोडाफोन यूज़र्स को सस्ते प्लान में नहीं मिलेंगी यह मुफ्त सुविधाएं

By शैव्या शुक्ला | Jul 19, 2021

जियो, वोडाफोन व एयरटेल भारत की तीन टॉप टेलिकॉम कंपनियों में शामिल हैं। हालही में, इन कंपनियों ने अपने बढ़ते घाटे को पूरा करने के लिए अपने प्लान्स में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। जिसका सीधा असर लाखों मोबाइल यूज़र्स पर पड़ने वाला है। जी हां, कंपनी ने सस्ते रिचार्ज प्लान में मिलने वाली मुफ्त एसएमएस की सुविधा को खत्म करने का प्लान किया है। देखा जाए तो पहले इन कंपनियों ने अपने सभी ग्राहकों को कई सुविधाएं जैसे फ्री एसएमएस फ्री कॉलिंग, आदि कम दामों में मुहैया करवाई थी। लेकिन अब आजकल के ग्राहक कम दाम मे ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान्स ढूंढते हैं। 

आइए आपको बताते हैं कि वर्तमान में आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कौन-कौन से प्लान के साथ एसएमएस सुविधा नहीं मिल रही है-

किन प्लान में नहीं मिलेगी मुफ्त एसएमएस की सुविधा

- रिलायंस जियो ने पिछले साल 98 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया था। लेकिन कंपनी ने दोबारा इस साल 98 रुपये वाले प्लान को पेश किया है, जिसमें मुफ्त एसएमएस की सुविधा नहीं मिल रही है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन के साथ 14 दिनों के लिए रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: फेसलेस चैट (Faceless Chat) ऐप आजमायें, सोशल मीडिया पर पहचान छिपायें

- एयरटेल की तरफ से 100 रुपये से कम कीमत में एक प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। इस प्लान 19 रुपये में आता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 दिनों के लिए 200एमबी डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में मुफ्त एसएमएस की सुविधा नहीं ऑफर की जाती है।

- वोडाफोन-आइडिया ने हाल ही में 99 रुपये और 109 रुपये के दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं। इन दोनों ही प्लान में मुफ्त एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है। 99 रुपये वाले प्लान में 18 दिनों की वैधता के साथ मुफ्त कॉलिंग और 1जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। जबकि 109 रुपये वाला प्लान 20 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप