By निधि अविनाश | Dec 03, 2021
रिलायंस जियो ने वोडाफोन आइडिया की शिकायत की है। बता दें कि जियो ने क्षेत्रीय नियामक ट्राई को एक पत्र लिख कहा है कि, वोडाफोन आइडिया की नयी शुल्क दरें कथित तौर पर प्रवेश स्तर के ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करने से रोकती हैं। वोडाफोन आइडिया ने नवंबर में मोबाइल सेवाओं और डेटा दरों में 18-25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। वोडाफोन के नए टैरिफ प्लान के तहत VIL ने केवल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ एंट्री लेवल प्लान को 75 रुपये से बढ़ाकर 99 रुपये कर दिया।