Jio 15 अगस्त तक AirFiber कनेक्शन पर 1,000 रुपये का स्थापना शुल्क नहीं लेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2024

रिलायंस जियो 15 अगस्त तक एयरफाइबर का कनेक्शन लेने पर 1,000 रुपये का स्थापना (इंस्टालेशन) शुल्क नहीं लेगी। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इससे शुरुआती स्तर के प्लान पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

कंपनी ने जून, 2024 कर तिमाही में पूरे भारत में 11 लाख से अधिक नए एयरफाइबर कनेक्शन जोड़े थे। सूत्र ने कहा, “जियो 26 जुलाई से 15 अगस्त तक सभी प्लान पर 1,000 रुपये का स्थापना शुल्क माफ करेगी। शुरुआती स्तर के प्लान के लिए यह जियोएयरफाइबर प्लान पर 30 प्रतिशत की छूट होगी।”

उन्होंने कहा कि जियो एयरफाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को कम से कम तीन महीने के लिए भुगतान करना होगा। कंपनी विभिन्न मूल्य श्रेणियों में डाउनलोड गति सीमा के आधार पर मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक योजनाएं प्रदान करती है।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड