मांझी ने कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लिए जाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2021

पटना| बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने देश की आजादी के बारे में अभिनेत्री कंगना रनौत की विवादित टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करते हुए उनसे पद्मश्री पुरस्कार वापस लिए जाने की बृहस्पतिवार को मांग की।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व पर खुर्शीद की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, भाजपा और आजाद ने निशाना साधा

उल्लेखनीय है कि रनौत ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि भारत को ‘‘1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी’’ और ‘‘जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली ’ जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई। पहले भी विवादास्पद बयान देती रहीं कंगना अपने इस बयान से एक बार फिर विवाद में पड़ गयी हैं।

आम आदमी पार्टी ने मुंबई पुलिस में आवेदन दाखिल कर कंगना के खिलाफ ‘राजद्रोह पूर्ण और भड़काऊ’ बयान के लिए मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी समेत कई नेताओं, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने बुधवार शाम को एक कार्यक्रम में दिये गये अभिनेत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व के बारे में खुर्शीद के बयानों पर भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

रनौत एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोल रही थीं, जिसमें उनकी बात पर कुछ श्रोताओं को ताली बजाते भी सुना जा सकता है। मांझी ने कहा कि उक्त मीडिया समूह को ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सभी समाचार चैनलों द्वारा रनौत को बैन किए जाने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा