केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा, अनुच्छेद 370 से जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार बढ़ा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2020

सांबा (जम्मू कश्मीर)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि इस समय निष्प्रभावी हो चुके अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर में अत्यधिक भ्रष्टाचार का रास्ता साफ किया था और राज्य की सरकारों ने इसके कारण अपने भ्रष्टाचार रोधी कानून बनाए और कथित रूप से अपनी सुविधा के लिहाज से इन्हें बदला। सिंह ने कहा कि जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के गठन से जम्मू कश्मीर में प्रशासन के कामकाज में जवाबदेही, पारदर्शिता आएगी तथा परिणामोन्मुखी कार्य होगा। उन्होंने डीडीसी चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 ने जम्मू कश्मीर में अत्यधिक भ्रष्टाचार का रास्ता साफ किया क्योंकि इसने राज्य में रहीं सरकारों को अपने खुद के भ्रष्टाचार रोधी कानून बनाने का अधिकार दिया जो अपर्याप्त थे तथा सुविधा के हिसाब से उनमें बदलाव किये गये।’’ सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 ने राज्य की सरकारों को, केंद्र के भ्रष्टाचार रोकथाम कानून को बाकी देश की तरह जम्मू कश्मीर में लागू नहीं करने का विशेषाधिकार भी दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने तथा राज्य के केंद्रशासित प्रदेश में बदलने के बाद ही जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून लागू हो सका।

प्रमुख खबरें

Czar Kasparov Taunt on Rahul Gandhi | एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में शामिल होते हुए नहीं देख सकता, शतरंज के महारथी खिलाड़ी का राहुल गांधी पर तंज

Kerala: वायनाड के लोगों के उम्मीद, रायबरेली से जीत जाने के बाद भी हमें नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी

40 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई PM सुनक की टेंशन, लेबर पार्टी ने कर दी आम चुनाव कराने की मांग

कैंपेन के लिए फंड नहीं दे पा रही पार्टी, पुरी से कांग्रेस कैंडिडेट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार