जीतू पटवारी ने कहा मलाईदार विभागों के लिए आपस में लड़ रही दो बिल्लीयाँ, शिवराज सिंह चौहान को बताया सबसे कमजोर मुख्यमंत्री

By दिनेश शुक्ल | Jul 10, 2020

भोपाल। शिवराज सरकार में विभाग बंटवारे को लेकर मची खींचतान के बीच पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की है। शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र, जनतंत्र का नहीं बल्कि अफसरशाही का राज है। उन्होनें कहा कि शिवराज सिंह चौहान एक कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए है। प्रदेश की कानून व्यस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। पिछले 15 महिने की कमलनाथ सरकार में माफिया प्रदेश की तरफ आंख उठाकर भी देखने से डरता था, अब उसके लिए मध्य प्रदेश राजधानी बना हुआ है शरण स्थली बनी हुई है। सरकार माफियाओं को संरक्षण देने में लगी हुई है। माफिया फिर से मध्य प्रदेश लौटने लगे है। 

इसे भी पढ़ें: मंत्री तुलसी सिलावट भूल गए कि अब वह कांग्रेस में नहीं बीजेपी में है, प्रधानमंत्री सहित योगी और शिवराज को बताया देश का कलंक

कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने कहा कि वह चुनाव आयोग से माँग करते है कि प्रदेश में चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाए। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री आउटसोर्स की सरकार चलाना बंद करें और लोकतंत्रिक सरकार की तरह काम करें। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री प्रदेश में जनता की सरकार नहीं चला सकते तो वह इस्तीफा दे। मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर चुटकी लेते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मलाईदार विभागों के लिए दो बिल्लीयाँ आपस में लड़ रही है और दोनों अपने आप को टाइगर कहते है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि आप आज ही विभागों का बंटवारा करो ताकि जनकल्याण की जो फाइलें पड़ी है उन पर काम हो सके अन्यथा आप इस्तीफा दो। जीतू पटवारी ने दावा किया कि प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के बाद एक बार फिर कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होनें कहा कि शिवराज जी जा रहे है और कमलनाथ जी आ रहे है। शिवराज जी अगर अभी इस्तीफा देते है तो उनकी इज्जत बचेगी, सम्मान बचेगा नहीं तो उपचुनाव के बाद तो वैसे भी उन्हें कुर्सी छोड़नी पडेगी।

प्रमुख खबरें

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन

रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!