जजपा-एएसपी का गठबंधन हरियाणा में लाएगा बड़ा बदलाव : दुष्यंत चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और यह गठबंधन हरियाणा में बड़ा बदलाव लाकर दिखाएगा।

विभिन्न गांवों में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और जनता इस बदलाव के दौर में जजपा-एएसपी का बढ़-चढ़कर साथ दे रही है।

एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रीय दल - कांग्रेस और भाजपा - कभी हरियाणा का भला नहीं कर सकते और न ही ये दोनों पार्टियां गरीब, किसान व मजदूर वर्ग को आगे बढ़ाने की सोच रखती हैं।

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए टोकन गेट सिस्टम शुरू

5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान