जम्मू-कश्मीर प्रशासन डीडीसी सदस्यों को काम नहीं करने दे रहा : जेकेएपी प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) ने घाटी के दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए पार्टी की ओर से किए जा रहे कार्यों में प्रशासन द्वाराबाधा डालने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि यदि ऐसा होता रहा तो जिला विकास परिषद (डीडीसी) में जेकेएपी के सदस्य अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। जम्मू-कश्मीर की स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों को प्रशासन को याद दिलाते हुए जेकेएपी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने कहा कि उनकी पार्टी के डीडीसी सदस्यों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। बुखारी ने पीटीआई-से कहा, ‘‘ हमारे पास डीडीसी की सदस्यता से इस्तीफा देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं रह गया है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन लगातार हमें परेशान कर रहा है और दूरदराज के ग्रमीण इलाकों में रहने वाले लोगों की मदद करने से रोक रहा है। मैं लोगों से झूठे वादे नहीं करना चाहता।’’

इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली में खुलने चाहिए स्कूल ? सिसोदिया बोले- 30 से 35 हजार लोगों के मिले सुझाव

बुखारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रशासन और आम आदमी के बीच गहरी खाई है। आम आदमी की समस्याओं को कोई नहीं सुन रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचायत नेताओं को जीत की बधाई दी थी, लेकिन हकीकत में उन्हें अब तक सशक्त नहीं होने दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John