जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह का बयान, ड्रोन का IED बम के तौर पर इस्तेमाल, भीड़ में धमाके की थी साजिश

By निधि अविनाश | Jun 27, 2021

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने रविवार को जम्मू हवाईअड्डे पर वायुसेना के अधिकारक्षेत्र वाले हिस्से में हुए दो धमाकों को आतंकवादी हमला करार दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस, वायुसेना और अन्य एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: अपने जन्मस्थली पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे देश का सर्वोच्च पद मिलेगा

हवाईअड्डे पर वायुसेना के अधिकारक्षेत्र वाले हिस्से में बीती रात एक बजकर 40 मिनट पर विस्फोटकों से लदे दो ड्रोन गिरे जिससे छह मिनट के अंतराल पर दो धमाके हुए जिनमें वायुसेना के दो कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सतवारी क्षेत्र में पहले विस्फोट से हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत ढह गई। इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना उठाती है और दूसरा विस्फोट छह मिनट बाद जमीन पर हुआ।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द