राज्यपाल ने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बोले- ईद के लिए स्थापित की जाएगी मंडियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और आम लोगों के लिये बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यहां एक बैठक में मलिक ने लोगों के जुमे की नमाज अदा करने और अगले सप्ताह ईद-उल-अजहा मनाने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

राज्यपाल ने कहा कि कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर मंडी स्थापित की जायेगी ताकि लोग ईद के मौके पर पशु खरीद सकें। राज्यपाल के दो सलाहकार के विजय कुमार एवं के स्कंदन तथा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम इस बैठक में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन