जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल बारामूला मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार से मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामूला जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मी मुदस्सिर शेख के आवास का शनिवार को दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिन्हा के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उपराज्यपाल ने उत्तरी कश्मीर जिले के उरी में शेख के परिजनों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: पहले लिखी How to Kill Your Husband किताब, फिर उसी से टिप्स लेकर की पति की हत्या, दोषी करार

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शहीद हुए पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की और संवेदना व्यक्त की। बारामूला के क्रीरी इलाके में 25 मई को नजीभात चौराहे पर हुई मुठभेड़ में शेख शहीद हो गए थे। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

Asian Champions Trophy: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने चीन को 6-2 से हराया

China के Long March-2F रॉकेट से अंतरिक्ष जाएगा Pakistan का पहला अंतरिक्ष यात्री

यूपी चुनाव: Akhilesh Yadav ने Congress से सीट की जगह जीत के समीकरण पर विचार करने को कहा