Sajad Lone ने विधानसभा में पेश किया 370 पर प्रस्ताव, BJP बोली- पाकिस्तान प्रेम का इजहार किया गया

By नीरज कुमार दुबे | Mar 04, 2025

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद गनी लोन ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा से बहिर्गमन किया, क्योंकि उनके द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली सहित संशोधनों को शामिल करने की मांग वाले प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने नामंजूर कर दिया। हंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री सज्जाद गनी लोन प्रश्नकाल समाप्त होने के तुरंत बाद विधानसभा से यह कहते हुये बाहर चले गये, ‘‘मैं अध्यक्ष के जवाब से आश्वस्त नहीं हूं और मेरा मानना है कि वे हमें चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस? सामने आया उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक दल के नेता सुनील शर्मा ने कहा है कि सज्जाद गनी लोन ने आज अपने पाकिस्तान प्रेम का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के दिमाग में पाकिस्तान का कीड़ा है जो निकलने का नाम नहीं लेता। उन्होंने कहा कि हमने इस व्यक्ति को कुछ समय अपने साथ रख इसे सुधारना चाहा लेकिन यह नहीं सुधरा और आज इसने फिर से अपने पाकिस्तान प्रेम का इजहार किया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court का फैसला, पीड़ित की बिना अर्जी भी अदालतें बढ़ा सकती हैं मुआवजा

Milan Pradhan के खिलाफ 12 अक्टूबर तक न हो कार्रवाई, Nandigram उपचुनाव पर High Court सख्त

CEC Gyanesh Kumar पर भड़के VIP Chief Mukesh Sahani, बोले- एक खून माफ होता तो गोली मार देता

Gautam Adani का एलान: West Bengal में 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगा समूह