जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल मामले में हरियाणा के मौलवी को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

कश्मीर पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद के एक विश्वविद्यालय से संचालित ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक मौलवी को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौलवी इश्तियाक को श्रीनगर लाया गया है। वह फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में एक किराए के मकान में रह रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से ही 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया था। उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। वह इस मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाने वाला नौवां व्यक्ति होगा।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने 10 नवंबर को हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अंसार गजवत-उल-हिंद के ‘सफेदपोश’ आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अंतरराज्यीय स्तर पर छापेमारी की थी।

मौलवी इश्तियाक के आवास पर विस्फोटक सामग्री डॉ. मुजम्मिल गनई उर्फ ​​मुसैब और डॉ. उमर नबी ने रखी थी। डॉ. नबी ही उस कार को चला रहा था, जिसमें सोमवार शाम लाल किले के बाहर विस्फोट हो गया था। इसमें 12 लोग मारे गए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh में बीजेपी की जीत ने चौंकाया, 6 सीटों पर खिला कमल, हाथ का हुआ सूपड़ा साफ

जीत के बाद पहले भाषण में Tarique Rahman ने भारत के साथ संबंधों पर कहा, मेरे लिए बांग्लादेशियों का हित सर्वोपरि है

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाने की तैयारी, BNP के टॉप लीडर ने दिया बयान

Matter की AI क्रांति: अब बाइक-स्कूटर भी होंगे Smart, भारत का पहला AIDV Platform लॉन्च