जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र में 3325 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव,बड़ी कंपनी करना चाहती है निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

जम्म। जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सुश्रुषा और चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में इस साल3,325 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए। करीब करीब पूरे साल कोविड वायरस संक्रमण महामारी में कारेबारी गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होने के बीच इस स्तर के निवेश प्रस्तावों को उत्साहजनक माना जा रहा है। संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने तथा जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में बांटे जाने के बाद कोविड की परिस्थितियों में भी राज्य के स्वास्थ्या सुश्रुषा और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र निवेश के प्रस्ताव आकर्षित करने में आगे रहा।

इसे भी पढ़ें: सेबी ने अप्रवासी भारतीयों के डिपॉजिटरी रसीद रखने को लेकर दी कुछ राहत

एचपी कैपिटल लि ने कश्मीर और जम्मू में उन्नत प्रौद्योगिकी वाले चिकित्सा विश्वविद्यालय,350 शयिकाओं के चिकित्सालय और 700 शयिका के छात्रावास का प्रस्ताव जमा कराया है जिसमें 2,200 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। कंपनी जम्मू और कश्मीर दोनों जगह निेवेश करना चाहती है। इसमें 6,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी तरह अपोलो हास्पिटल्स एंटरप्राइजेज लि ने जम्मू में 200-250 करोड़ रुपये के रूपये के निवेश से 200-250 शयिका के अस्पताल का प्रस्ताव किया है जिसमें1,200 से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकता है।एक प्रस्ताव अरीश रायल हास्पिटल प्रा. लि का है जो 425 करोड़ रुपये के निवेश से पांच सौ शयिकाओं का अस्ताल बनाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Jairam Thakur ने PM Modi से मुलाकात की, हिमाचल विकास के मुद्दों पर की चर्चा

Sweden के School में तलवार से हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Kishtwar में छात्रा की मौत के बाद आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, POCSO Act में केस

Nayab Singh Saini के काफिले को काले झंडे दिखाए, Gurugram में 8 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में