हैरी पॉटर लेखिका जे के रोलिंग को वापस लौटाया गया रिपल ऑफ होप सम्मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2020

लंदन। ट्रांसजेंडर लोगों को लेकर अपनी हालिया टिप्पणियों को लेकर लोगों की आलोचना झेलने के बाद हैरी पॉटर सीरिज की मशहूर लेखिका जे के रोलिंग ने रॉबर्ट एफ कैनेडी ह्यूमन राइट्स संगठन (आरएफकेएचआर) से मिला रिपल ऑफ होप सम्मान लौटा दिया है।

इसे भी पढ़ें: क्या दूसरी बार भी ट्रंप की सरकार? रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन किया स्वीकार

रोलिंग को दिसंबर 2019 में बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था लुमोस के साथ किए गए उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था। इस महीने की शुरुआत में, आरएफकेएचआर की अध्यक्ष केरी कैनेडी ने एक बयान जारी कर रोलिंग के ट्वीट और बयान पर निराशा व्यक्त की थी। इस साल जून में रोलिंग ने “वो लोग जिन्हें मासिक धर्म होता है” वाक्यांश वाले एक लेख की आलोचना की थी जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास