दार्जिलिंग में 110 करोड़ से बनेगा लक्जरी रिजॉर्ट, JK Urbanscapes और Minor Hotels में करार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड दार्जिलिंग में 70 कमरों वाला लक्जरी रिजॉर्ट विकसित करने के लिए वैश्विक आतिथ्य समूह माइनर होटल्स के साथ साझेदारी में 110 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को बताया कि ‘अनंतारा रिट्रीट दार्जिलिंग हिल्स’ नाम की यह परियोजना 849 एकड़ में फैले तिनधारिया चाय बागान में विकसित की जाएगी। इसके 2031 में खुलने का कार्यक्रम है।

चाय बागानों में आतिथ्य परियोजनाओं की लोकप्रियता बढ़ रही है। इनके जरिये पर्यटकों को चाय बागानों के बीच ठहरने का अवसर मिलता है। साथ ही, चाय कारोबार के मुनाफे में कमी के बीच बागानों को आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिलता है।

जेके अर्बनस्केप्स डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंघानिया ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के प्राकृतिक नजारों और चाय उत्पादन की विरासत को दर्शाने वाला एक लक्जरी पर्यटन स्थल तैयार करना है। माइनर होटल्स की मूल कंपनी माइनर इंटरनेशनल के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दिलीप राजकरियर ने कहा कि इसमें चालू चाय बागान के भीतर ठहरने के अनुभव को स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रमों और चाय पर केंद्रित गतिविधियों के साथ जोड़ा जाएगा।

प्रमुख खबरें

HFCL के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन, MD Mahendra Nahata ने की नतीजों की घोषणा

देश और दुनिया की दोपहर की बड़ी खबरें, पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम

Malaysia Airlines लगा सकती है Green Levy, और महंगे हो सकते हैं हवाई टिकट

Kolkata में चोरबागान भगदड़ के बाद 3 दुर्गा पूजा समितियों को Fire Safety नोटिस