By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2017
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपने प्रीमियम एसयूवी रेंज रोवर इवोक्यू का पेट्रोल संस्करण आज भारत में पेश किया। इसकी कीमत 53.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। एसई ट्रिम में उपलब्ध नया संस्करण 2,000 सीसी के इंजन से लैस है।
कंपनी दिसंबर 2016 से एसयूवी का डीजल संस्करण भारत में बेच रही है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. के अध्यक्ष रोहित सुरी ने एक बयान में कहा, ‘‘पेट्रोल संस्करण पेश करना उन ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है जो शक्तिशाली पेट्रोल इंजन के साथ इस वाहन को चलाने की आकांक्षा रखते हैं।’’