भारतीय कब्जे वाला कश्मीर लिखने पर फिर विवादों में JNU, रद्द किया गया वेबिनार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

नयी दिल्ली| जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि विश्वविद्यालय ने विषय को “आपत्तिजनक एवं भड़काऊ” पाए जाने के बाद कश्मीर पर होने वाले वेबिनार को रद्द कर दिया है।उन्होंने कहा कि आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम के लिए अनुमति भी नहीं ली थी। विश्वविद्यालय के ‘सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज’ को 2019 के बाद के कश्मीर में लैंगिक प्रतिरोध और नई चुनौतियां विषय पर कार्यक्रम की मेजबानी करनी थी।

सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज के फैकल्टी सदस्यों से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। कुलपति ने कहा कि शुक्रवार रात 8:30 बजे इस तरह के वेबिनारका आयोजन कराए जाने के बारे में जानकारी मिलते ही फैकल्टी सदस्योंको तत्काल इसे रद्द करने को कहा गया।कुमार ने कहा, “कार्यक्रम तुरंत रद्द कर दिया गया और संकाय सदस्य ने इस तरह के आयोजन की योजना बनाने से पहले प्रशासन की अनुमति नहीं ली।” इस बीच, आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जेएनयू इकाई ने इस तरह के आयोजन के लिए केंद्र के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख खबरें

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें