जेएनयू का केन्द्रीय पुस्तकालय कोविड-19 के मद्देनजर अभी बंद ही रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने घोषणा की कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉ. बीआर आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय फिलहाल बंद ही रहेगा। छात्रों के पुस्कालय खोलने की मांग के बाद यह घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय ने 11 जून को कहा था कि सरकार के आदेशों के अनुरूप पुस्तकालय खोला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: रूस से प्राप्त डोपिंग जुर्माना का उपयोग विश्व चैंपियनशिप की इनामी राशि में किया जाएगा

इस महीने की शुरुआत में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया था कि कुछ छात्रों ने पुस्तकालय में घुसकर सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई की और उसके बाद उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय पर ‘‘कब्जा’’ कर लिया। कथित तौर पर सुविधा में सेंध लगाने और वहां के कर्मचारियों के साथ झड़प करने के मामले में उसने छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत