HRD मंत्रालय की ओर से नियुक्त पैनल के दौरे से पहले JNU छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2019

नयी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने फीस वृद्धि को पूरी तरह वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को परिसर के भीतर ही मानव श्रृंखला बनाई। गौरतलब है कि यह मानव श्रृंखला मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति की छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात से ठीक पहले बनाई गई है।

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एन. साई बालाजी ने कहा, ‘‘छात्र यहां उच्चाधिकार प्राप्त समिति का स्वागत करने के लिए खड़े हैं। छात्र उन्हें फीस बढ़ने के कारण हो रही सारी दिक्कतों के बारे में बताना चाहते हैं।’

 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर