जेएनयू के विद्यार्थियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के निकट किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

नयी दिल्ली।ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से जुड़े (जेएनयू) के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सोमवार को यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय में हुई हिंसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की कथित भूमिका के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। जेएनयू के कावेरी छात्रावास के मेस में रविवार को रामनवमी के अवसर पर मांसाहार परोसने को लेकर विद्यार्थियों के दो गुटों में झड़प हो गयी थी। पुलिस के अनुसार इस झड़प में छह विद्यार्थी घायल हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: पकिस्तानी अदालत ने धन शोधन मामले में शहबाज, उनके बेटे पर अभियोग 27 अप्रैल तक टाला

आइसा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ विद्यार्थियों को हिरासत में रखा गया है और उन्हें तुगलक मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस आरोप के संदर्भ में कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। आइसा अध्यक्ष साई बालाजी ने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। जिन लोगों ने विद्यार्थियों पर हमले किये हैं वे बार-बार इस तरह की घटना को अंजाम देते रहे है और जेएनयू प्रशासन भी उसी तरह है। दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराने और (इस मामले में) न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव बोले- बिहार में सरकार नहीं बल्कि सर्कस चल रहा है, लोगों में नाराजगी

आज और भी प्रदर्शन होगा।’’ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी पुलिस मुख्यालय के निकट एकत्रित हुए थे और उन्होंने आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी के सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग की। आइसा कार्यकर्ता नेहा ने कहा, ‘‘महिला प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गयी तथा पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने उनके कपड़े तक खींचे। हमें तुगलक रोग पुलिस थाने के भीतर हिरासत में लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis