JNU के छात्रों पर सोच-समझकर कायराना हमला किया गया: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर ‘‘सोच-समझकर कायराना हमला’’ किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों को दबाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल कारगर साबित नहीं होगा। पवार की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब उनकी पार्टी के मंत्री जितेन्द्र अवहाद ‘गेट वे ऑफ इंडिया’ पर हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का साथ देने पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: JNU मामले में पुलिस आयुक्त को जवाबदेह ठहराए जाए: चिदंबरम

जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गई थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। इस हमले में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे