JNU कुलपति बोले, फीस बढोत्तरी पर HRD के फॉर्मूले में कोई बदलाव नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि फीस बढ़ोत्तरी पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘फार्मूले’ में कोई बदलाव नहीं हुआ है और तय रूख के तहत छात्रों से सेवा या उपयोग फीस नहीं वसूली गई है। कुमार ने कहा, ‘‘जहां तक फीस मुद्दे का सवाल है, पिछले महीने तय एचआरडी के फार्मूले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो निर्णय हुआ था, उसके अनुसार छात्रों से सेवा या उपयोग (यूटिलीटी) फीस नहीं वसूली जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तय निर्णय के अनुरूप सेवा एवं यूटिलिटी शुल्क की भरपाई के लिये फंड जारी करने के लिये लिखा है।’’ 

प्रमुख खबरें

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम