अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन ने स्वीकारा डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

वाशिंगटन। जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया और मतदाताओं से अमेरिका में लंबे समय से छाए अंधेरे को दूर करने के लिए एक साथ आने की अपील की। अमेरिका में नवम्बर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ‘डेमोक्रेटिक नेशल कन्वेंशन’ (डीएनसी) के चार दिन के सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति का एक वीडियो द्वारा परिचय दिया गया, जिसमें उनके जीवन, उनके कॅरियर, एक पिता, एक पति और एक राजनेता के तौर पर उनके व्यक्तित्व को रेखांकित किया गया। बाइडेन ने कहा, ‘‘ मैं बहुत ही सम्मान एवं विनम्रता के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए नामंकन स्वीकार करता हूं। भले ही मैं डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार हूं लेकिन मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनूंगा। जिन लोगों ने मेरा समर्थन नहीं किया, उन लोगों के लिए भीमैं उतनी ही मेहनत करूंगा, जितनी अपना समर्थन करने वालों के लिए करूंगा।’’ बाइडेन भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को पहले ही पार्टी का उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन