अमेरिका में भारतवंशियों का जलवा, बाइडेन प्रशासन ने ऊर्जा विभाग में की अहम पद की नियुक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने ऊर्जा विभाग में अहम पदों पर चार भारतवंशियों को नियुक्त किया है। प्रशासन ने चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तारक शाह को नियुक्त किया है। शाह इस पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी बन गये हैं। तान्या दास को विज्ञान से जुड़े मामलों के विभाग ‘ऑफिस ऑफ साइंस’ की चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है, नारायण सुब्रमण्यम ‘ऑफिस ऑफ जनरल काउंसेल’ में विधिक सलाहकार के पद पर नियुक्त हुए हैं और शुचि तलाती जीवाश्म ऊर्जा से संबंधित विभाग ‘ऑफिस ऑफ फॉसिल एनर्जी’ में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त की गई हैं। ऊर्जा विभाग में वरिष्ठ स्तर पर 19 अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा के बाद शाह ने कहा, ‘‘ये प्रतिभावान एवं कुशल लोक सेवक राष्ट्रपति जो बाइडन के जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने एवं भविष्य में एक बेहतर स्वच्छ ऊर्जा के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन ने ‘अमेरिकियों के लिए बचाव योजना’ की घोषणा की, आर्थिक राहत के आदेश पर किए हस्ताक्षर

तारक शाह ऊर्जा नीति विशेषज्ञ हैं और उन्होंने पिछले दशक में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर काम किया है। तान्या दास हाल में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विज्ञान, अंतरिक्ष एवं प्रौद्योगिकी मामलों की कमेटी की पेशेवर सदस्य थीं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा और निर्माण नीति से संबंधित कई मुद्दों पर काम किया। नारायण सुब्रमण्यम बर्कले लॉ में सेंटर फॉर लॉ, एनर्जी एंड एनवायरनमेंट में अतिथि अनुसंधान विशेषज्ञ थे। वहीं, शुचि तलाती कार्बन 180 में वरिष्ठ नीति सलाहकार थीं। उन्होंने कार्बन हटाने के लिए टिकाऊ एवं उचित प्रौद्योगिकी के निर्माण से संबंधित नीतियों पर फोकस किया।

प्रमुख खबरें

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Aaditya Thackeray का BJP पर सबसे बड़ा हमला, बोले- यह अब बाबर जनता पार्टी है

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल

ये मेरे हैं… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार