जो बाइडेन ने क्वाड के मंच पर की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- आपसे दोबारा आमने-सामने मिलकर खुशी हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2022

तोक्यो। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि बहुपक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) ‘‘केवल कुछ देर के लिए शुरू की गई पहल नहीं है, बल्कि इसका मकसद कई महत्वपूर्ण काम करना है।’’ बाइडन ने कहा कि समूह के चार नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करने के मकसद से यहां आए हैं और वे मिलकर जो कोशिश कर रहे हैं, उन्हें उस पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने मंगलवार को यहां क्वाड नेताओं की सामने-सामने की दूसरी बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विकास तथा आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: IAS Pooja Singhal Case | झारखंड और बिहार सहित पूजा सिंघल के 6 ठिकानों पर ED की रेड, सबूत की तलाश में जुटी जांच एजेंसी

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिखा दिया है कि क्वाड केवल कुछ देर के लिए शुरू की गई पहल नहीं है, बल्कि इसका मकसद कई महत्वपूर्ण काम करना है। हम यहां क्षेत्र के लिए काम करने आए हैं और हम मिलकर जो कर रहे हैं, मुझे उस पर गर्व है। मैं हमारी महत्वपूर्ण साझेदारी को आने वाले कई वर्षों में फलते-फूलते देखना चाहता हूं।’’ बाइडन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस का युद्ध एक यूरोपीय मसले से कहीं अधिक है, यह एक वैश्विक मसला है।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में