घर से गोपनीय दस्तावेज मिलने के मामले में Joe Biden से की गयी पूछताछ : White House

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले की जांच के संबंध में एक विशेष अधिकारी ने पिछले दो दिन में पूछताछ की। व्हाइट हाउस के परामर्श कार्यालय के प्रवक्ता इयान सैम्स ने सोमवार को बताया कि यह पूछताछ रविवार और सोमवार को व्हाइट हाउस में की गयी। सैम्स ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति से विशेष काउंसल रॉबर्ट हुर की अगुवाई में जांच के संबंध में पूछताछ की गयी। रविवार और सोमवार को दो दिन तक व्हाइट हाउस में स्वेच्छा से यह पूछताछ की गयी जो सोमवार को खत्म हुई।’’

उन्होंने 80 वर्षीय बाइडन के खिलाफ जांच की और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। ‘एनबीसी न्यूज’ की खबर के मुताबिक, इस पूछताछ से यह संकेत मिलता है कि विशेष काउंसल की जांच पूरी होने वाली है। बाइडन के कानूनी दल ने एक बयान में कहा था कि जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं उनमें ‘‘निजी और राजनीतिक कागजात’’ शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण

Asian Games में जगह की कमी, OCA ने भारत समेत अन्य देशों को दल सीमित रखने को कहा

Top 10 Breaking News 26 August 2026 | Islamabad Hospital Fire | Operation Economic Outcast | US-Saudi Nuclear Deal | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Akhilesh Yadav का ऐलान: 2027 UP Election में महिलाओं को BJP से ज्यादा टिकट देगी सपा