Donald Trump के करीबी Joe diGenova ने जांच दल के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी जो डिजेनोवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ कथित साजिश को लेकर जांच करने के लिए गठित दल के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है। डिजेनोवा ने कहा, ‘‘मैंने वास्तव में इस्तीफा दे दिया है।’’ उन्होंने ट्रंप और न्याय विभाग के लिए कार्य करने को ‘‘सम्मान और विशेषाधिकार’’ बताया। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि उन्होंने किस वजह से इस्तीफा दिया।

हाल में जांच की रफ्तार तेज होने के संकेत मिले थे और फ्लोरिडा में एक संघीय ‘ग्रैंड जूरी’ के समक्ष गवाही देने के लिए नये समन जारी किए गए थे। जांच का केंद्र भी फ्लोरिडा में ही है। डिजेनोवा (81) ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल के दौरान कोलंबिया जिले के अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में काम किया था।

ट्रंप के करीबी सहयोगी डिजेनोवा को अप्रैल में न्याय विभाग में वापस लाया गया और उन्हें ऐसी जांच की जिम्मेदारी दी गई जिसका उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या ट्रंप के खिलाफ कोई साजिश रची गई थी। इससे पहले, डिजेनोवा ने तत्कालीन अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी से उन्हें इस पद पर नियुक्त करने का आग्रह किया था। उन्होंने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि ट्रंप को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda

Sardar Patel को कमान मिलती तो पूरा Jammu Kashmir भारत का होता: Shivraj Singh Chouhan

पड़ोसी देशों से जुड़े FDI नियमों को आसान बनाएगी सरकार, 10% हिस्सेदारी पर राहत