प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर के घर गूंजी किलकारियां, घर आई नन्ही परी

By निधि अविनाश | Jul 15, 2022

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर के घर किलकारियां गूंजी है। बता दें कि सोफी ने गुरुवार को दूसरी बार मां बन गई हैं। सोफी और जो जोनास दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। सोफी ने बेटी को जन्म दिया है। अब फैंस बच्चे की पहली ढलक देखने के लिए बेताब हो रहे है। सोशल मीडिया पर सोफी को काफी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: रेखा की Xerox Copy लगती हैं उनकी भांजी, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

जो जोनास और सोफी अपनी प्रर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। 2016 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और डेटिंग के सालभर में ही दोनों ने 2017 में अक्टूबर सगाई कर ली। दोनों की शादी साल 2019 में लास वेगास में सीक्रेट तरीके से हुई थी। सोफी हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस है और वह सबसे ज्यादा टीवी शो द गेम ऑफ थ्रोन्स से फेमस हुई थी। इस शो में सोफी ने लीड रोल निभाया था। सोफी बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी जीत चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA