ब्रिटेन में गहराया राजनीतिक संकट, प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे बोरिस जॉनसन, कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

लंदन।बोरिस जॉनसन के शीर्ष सहयोगियों में से एक ने बुधवार शाम दावा किया कि वह ‘‘उत्साह से भरे हैं’’ और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की योजना बना रहे हैं। जॉनसन के अपने एक वरिष्ठ मंत्री को बर्खास्त करने की खबर सामने आने के कुछ समय बात शीर्ष सहयोगी का यह बयान आया है। ऐसा माना जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्री जॉनसन के ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में बने रहने के पक्ष में नहीं थे। मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री माइकल गोव ने कथित तौर पर जॉनसन को प्रधानमंत्री के पद से हटने को कहा था। ऐसा कहा जा रहा है कि जॉनसन ने इसके बाद माइकल गोव को ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ में बुलाया और उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन से भोजन के विषाक्त होने का बढ़ सकता है खतरा

मौजूदा नियमों के तहत हाल ही में विश्वास मत जीतने के बाद जॉनसन आगामी गर्मियों तक प्रधानमंत्री पद पर बन रह सकते हैं। हालांकि, ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि ‘1922 समिति’ की कार्यपालिका कभी भी नियमों में बदलाव ला सकती है। जॉनसन के करीबी सूत्रों के हवाले से एक खबर में कहा गया, ‘‘ प्रधानमंत्री को पता है कि उनके पास 1.4 करोड़ का जनादेश है और उन्हें पद से हटाने का एकमात्र तरीका उस जनादेश को उनसे छीनना है।

प्रमुख खबरें

Akashvani Bhawan पहुँच कर Rahul Gandhi ने अपनी दादी Indira Gandhi की याद देश को दिला दी!

7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना

ACP Vivek Bhagat का फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने का आरोपी Mewat से गिरफ्तार

EC मार्च में INDIA गठबंधन के साथ आई BJD, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग