Russia-Ukraine crisis: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के रिश्तेदारों को ब्रिटेन का वीजा देने की पेशकश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के नागरिकों के रिश्तेदारों को ब्रिटेन का वीजा देने की पेशकश की है। जॉनसन ने घोषणा की है कि रूसी आक्रमण के बाद देश छोड़ रहे यूक्रेन के ऐसे लोग ब्रिटेन में आ सकते हैं जिनके परिवार के सदस्य पहले से ही ब्रिटेन में बसे हुए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि इससे उन हजारों लोगों को लाभ होगा जो इस समय अपने भविष्य के बारे में विकल्प तलाश रहे हैं। जॉनसन ने कहा, ‘‘यूक्रेन में संकट की इस घड़ी में ब्रिटेन मुंह नहीं मोड़ेगा। हम यूक्रेन के उन लोगों की मदद करने के लिए हरसंभव आर्थिक और सैन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं जो अपने देश की रक्षा के लिए सबकुछ खतरे में डाल रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं