अयोग्यता से बचने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद सरकार में शामिल हुए: भुजबल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत गठबंधन सरकार में शामिल होने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली गई थी ताकि सदस्यों की विधानसभा से अयोग्यता की नौबत ना आए। अजित पवार ने शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं भुजबल सहित पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। भुजबल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अजित पवार और अन्य नेता इस बात पर फैसला करेंगे कि पार्टी के पोस्टरों में शरद पवार की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाए या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास

उन्होंने कहा, ‘‘जब अजित पवार के नेतृत्व में सरकार में शामिल होने का फैसला किया गया तो इससे पहले कानून विशेषज्ञों से सलाह ली गई और उसके बाद अंतिम निर्णय किया गया।’’ भुजबल ने कहा, ‘‘दो-चार विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद अयोग्यता से बचने के लिए कदम उठाए गए।’’ उन्होंने दावा कि महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने से पहले पार्टी के संविधान तथा चुनावी नियमों का पालन किया गया। भुजबल ने कहा, ‘‘हमने पहले शरद पवार को सुझाव दिया था कि उनकी बेटी को राकांपा अध्यक्ष बनाया जाए और अजित पवार को महाराष्ट्र संभालने की अनुमति दी जाए।

प्रमुख खबरें

Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में Mediation बेनतीजा, 18 August को फिर होगी अहम चर्चा

Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!