ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

ओडिशा सरकार ने रविवार को कहा कि विधाानसभा की एक संयुक्त संसदीय समिति ने विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की वकालत की है। समिति की राय राज्य सरकार द्वारा जनता के भारी विरोध के बाद विधायकों के वेतन और भत्तों में तीन गुना बढ़ोतरी करने के प्रावधान वाले विधेयक को वापस लिये जाने के बाद आई है। संसदीय कार्य विभाग ने एक बयान में कहा कि समिति ने विधानसभा के मौजूदा और पूर्व सदस्यों के वेतन और भत्तों की समीक्षा की और इसकी तुलना दूसरे राज्यों की विधानसभाओं और संसद के सदस्यों को मिलने वाले लाभ से की।

इन विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी मिलनी बाकी थी। विधेयक में विधायकों के मासिक वेतन और भत्ते मौजूदा 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये करने का प्रावधान था, जो देश में सबसे अधिक वेतन और भत्तों में से एक था। सांसद वीरेंद्र प्रसाद वैश्य की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति में सांसद बिजय कुमार दुबे, बीना देवी, के गोपीनाथ, बाबू सिंह कुशवाह और रिचर्ड वानलालहमंगइहा, संसद निदेशक भटशाला जोशी, ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग और विधानसभा सचिव सत्यब्रत राउत सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली