हॉलीवुड के दिग्गजों को पछाड़ जोनाथन बेली ने जीता 'Sexiest Man Alive 2025' खिताब

By एकता | Nov 04, 2025

लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज 'ब्रिजर्टन' के स्टार जोनाथन बेली ने एक बहुत बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पीपल मैगजीन के प्रतिष्ठित 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2025' का खिताब जीता है।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस तब्बू ने शादी पर तोड़ी चुप्पी! बोरिंग है ये सवाल! अभिनेत्री ने बेबाकी से बताया क्यों नहीं की शादी

मैगजीन कवर पर जोनाथन का जलवा

पीपल मैगजीन ने मंगलवार सुबह 37 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेता जोनाथन बेली के साथ स्पेशल कवर लॉन्च किया। कवर पर जोनाथन बेली को समुद्र से बाहर निकलते हुए और एक तस्वीर में कुत्ते के साथ मुस्कुराते हुए दिखाया गया है।

मैगजीन ने लिखा, 'यह जल्दी ही साफ हो जाता है कि 37 साल के यह इंग्लिश एक्टर, जो चार्म, विट और लगभग गलत तरीके से हैंडसम लुक से भरे हुए हैं, हॉलीवुड के सबसे अट्रैक्टिव स्टार्स में से एक क्यों बन गए हैं।'

कौन हैं जोनाथन बेली?

जोनाथन ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्हें 2013 के क्राइम ड्रामा 'ब्रॉडचर्च' से पहचान मिलनी शुरू हुई। उन्हें असली शोहरत नेटफ्लिक्स की सीरीज 'ब्रिजर्टन' में एंथोनी ब्रिजर्टन और सीरीज 'फेलो ट्रैवलर्स' में उनके रोल से मिली।

वह हाल ही में, ब्लॉकबस्टर फिल्में 'विकेड' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में भी नजर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: दुनिया की सबसे बड़ी हॉरर फ्रेंचाइजी बनी द कॉन्ज्यूरिंग, अब आएगी एड-लोरेन की युवा कहानी!

पहचान पर गर्व

जोनाथन बेली ने 20 साल की उम्र में अपने परिवार और दोस्तों के सामने अपनी पहचान बताई थी, और 2018 में वह खुलकर पब्लिक के सामने आए। उन्होंने कहा, 'अगर मैं उन कमियों को पूरा कर सकता हूं जो बचपन में मेरे पास नहीं थीं, तो मुझे लगता है कि यह वाकई बहुत बढ़िया बात है।'

कांटे की टक्कर

इस खिताब के लिए मुकाबला काफी कड़ा था। जोनाथन बेली जीतने के लिए फेवरेट में से एक थे। घोषणा से पहले, पेड्रो पास्कल (38% चांस) सबसे आगे थे। उनके बाद जेरेमी एलन व्हाइट (15% चांस) दूसरे स्थान पर थे, जबकि जोनाथन बेली (11% चांस) तीसरे नंबर पर थे। अन्य दावेदारों में जेसन केल्से, स्टर्लिंग के ब्राउन, और जैकब एलोर्डी भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी

RBI VRRR Auction: बैंकों की सुस्त प्रतिक्रिया से 7 लाख करोड़ की नीलामी हुई पस्त

Air India के लिए Cost Control और Safety सबसे अहम, टाउनहॉल में बोले N Chandrasekaran

Box Office पर तूफान बना HanuMan Ansh! 31वें दिन 22.75 करोड़ कमाकर रचा नया इतिहास, कुल कलेक्शन ₹122 करोड़ पार