Joshimath: CM Dhami बोले, लोगों को सुरक्षित जगह किया जा रहा शिफ्ट, कांग्रेस ने प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की

By अंकित सिंह | Jan 09, 2023

जोशीमठ भू-धंसाव मामला काफी सुर्खियों में है। जोशीमठ भू-धंसाव की वजह से लगातार कई घर प्रभावित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी इसको लेकर याचिका दाखिल की गई है। दूसरी ओर रविवार को इस संकट पर प्रधानमंत्री कार्यालय की एक बड़ी बैठक हुई थी। वहीं, आज विशेषज्ञों की टीम जोशीमठ का दौरा कर रही है। हालांकि, घर छोड़ने की दहशत से लोगों में गुस्सा भी है। जोशीमठ में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। इन सब के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रभावित लोगों को वहां से निकालने की कोशिश लगातार जारी है। दूसरी ओर कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है और कहा है कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: जोशीमठ मामले में PM Modi ने की सीएम धामी से बात, प्रभावित निवासियों के पुनर्वास के बारे में पूछताछ की

जोशीमठ भू धंसाव पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रभावित लोगों को धैर्य और मनोबल समर्थन की जरूरत है। हमने अलग-अलग विशेषज्ञता वाले लोगों को आमंत्रित किया है - ज्योतिषियों से लेकर धर्मशास्त्रियों तक। उन्होंने हमें ज्योतिर्मठ की रक्षा के लिए होने वाले अनुष्ठानों के बारे में बताया है। हम आज अनुष्ठान शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 से 31 जनवरी तक हम नरसिंह मंदिर में एक विशेष यज्ञ आयोजित करने जा रहे हैं। स्थिति के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाया जाएगा। हम स्थानीय लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने SC से भी संपर्क किया है और हमारी कानूनी टीम वहां है। मामले को CJI के सामने पेश किया जाएगा और तत्काल सुनवाई के लिए अनुरोध किया जाएगा, हमने SC से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है ताकि स्थानीय लोगों की मदद की जा सके। 

प्रमुख खबरें

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी

Chess Olympiad: दिग्गज Harika Dronavalli टीम से बाहर, 19 वर्षीय Savitha Shri को मिला Team India में मौका

US Migration Policy: ट्रंप ने रद्द किए हजारों प्रवासियों के लाइसेंस, Freedom Hall पहल से बढ़ी हलचल