जोशना चिनप्पा ब्रिटिश ओपन स्क्वाश चैंपियनशिप से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2017

चेन्नई। भारत की जोशना चिनप्पा को ब्रिटिश ओपन स्क्वाश चैंपियनशिप के दूसरे दौर में मिस्र की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी रानीम एल वेलिली से हार का सामना करना पड़ा जिससे इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। दीपिका पल्लिकल के शुरू में ही बाहर हो जाने के बाद भारत की उम्मीदें जोशना पर टिकी थी लेकिन वह तीसरी वरीय खिलाड़ी से 8-11 7-11 7-11 से हार गयी। 

 

इस भारतीय खिलाड़ी ने 2015 में कतर क्लासिक में रानीम को हराया था लेकिन यहां पूर्व विश्व चैंपियन के सामने उनकी एक नहीं चली। मिस्र की खिलाड़ी ने केवल 27 मिनट में यह मैच अपने नाम किया। पुरूष एकल में कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। सौरव घोषाल प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रहे थे।

प्रमुख खबरें

Sydney Bondi Beach पर आतंकी हमला: हनुक्का कार्यक्रम में फायरिंग, 11 की मौत

दिल्ली की हवा फिर जहरीली: AQI 459 के साथ ‘सीवियर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

नशा, न्यायिक सुधार और रोस्टर व्यवस्था पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेबाक राय — जानिए क्या कहा?

Stanford की रिपोर्ट: AI में भारत की धाक, दुनिया में तीसरे पायदान पर, विकसित देशों को पछाड़ा