पत्रकार ने कार्नी को ट्रूडो समझ लिया था, PM मोदी के साथ निज्जर मामले पर चर्चा को लेकर किया सवाल, कनाडाई PM ने कहा- सावधान...

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर मीडिया के सवालों को टालते हुए कहा कि उन्हें आगे की टिप्पणियों के बारे में सावधान रहने की जरूरत है। 2023 में खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या को लेकर जस्टिन ट्रूडो सरकार द्वारा नई दिल्ली के खिलाफ जारी हमले को लेकर भारत-कनाडा के बीच महीनों से चल रही कटुता के बाद, जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी से कनाडा में मुलाकात की। भारत का कहना है कि आतंकवादी की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं थी और कनाडा ने कभी भी कार्रवाई योग्य सबूत नहीं दिए। मोदी-कार्नी की मुलाकात ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में सुधार का मार्ग प्रशस्त किया है, जो पिछले साल उस समय सबसे खराब स्थिति में पहुंच गया था, जब नई दिल्ली ने हत्या में शामिल होने के आरोप में अपने वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुला लिया था। 

इसे भी पढ़ें: बिना भारत क्यों पूरी नहीं होती G7 की बैठक? पचास साल में कितना बदला ये संगठन

पीएम मोदी ने द्विपक्षीय बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि मेरा मानना ​​है कि भारत-कनाडा संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं और दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि कई क्षेत्रों में दोनों पक्षों को लाभकारी सहयोग हासिल हो।” उन्होंने कहा कि कनाडाई कंपनियों ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और भारतीय लोगों ने भी कनाडा में काफी निवेश किया है। मोदी ने कहा कि हम दोनों (भारत और कनाडा) लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े हैं। हम साथ मिलकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत कर सकते हैं, मानवता को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश मिलकर काम करें और अपने सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग करें, तो हम पूरी मानवता के कल्याण के लिए काम कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

भूकंप की मार झेल रहे कोलंबिया ने Donald Trump से मांगी राहत, अतिरिक्त टैरिफ टालने का किया अनुरोध

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा