भाजपा की हिमाचल कार्यसमिति की बैठक में बोले नड्डा, दूसरी पार्टियों में 18 करोड़ सदस्य बनाने की ताकत ही नहीं है

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2021

धर्मशाला। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी की हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर नीचे तक सभी राजनीतिक दल परिवारवाद वाली पार्टियां हैं। लेकिन भाजपा में पार्टी ही परिवार है। कोई दूसरी पार्टी में 18 करोड़ सदस्य बनाने की ताकत ही नहीं है। दूर-दूर तक किसी के पहुंचने की ताकत नहीं है और यह सभी लोगों के प्रयास की वजह से हुआ है। 

सेवाभाव में लगे रहे भाजपा कार्यकर्ता

जेपी नड्डा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जब सभी राजनीतिक पार्टियां लॉकडाउन हो गई थीं, उस समय भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव में लगे रहें। 25 करोड़ गरीबों, असहायों को फूड पैकेट्स बांटे गए, लगभग 6 करोड़ लोगों को महीने भर का राशन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संस्कार केंद्र होता है कार्यालय, इसलिए हर जिले में कार्यालय बनें इस बात को लेकर हम चले हैं। हिमाचल में कई जिलों में नए कार्यालयों का शिलान्यास हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा के नेताओं से साथ नड्डा की बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद 

उन्होंने कहा कि हम वोकल फॉल लोकल को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हिमाचल के लॉकल उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें भी हर जिले में अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है।

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत में 82 लाख से अधिक कोरोना टीकाकरण हो गया है। मेक इन इंडिया कोविड वैक्सीन को दुनिया भर के सभी देश खरीदना चाह रहे हैं। भारत 16 देशों को कोरोना वैक्सीन भेज रहा है।

भाजपा की हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति बैठक में जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उपाध्यक्ष सुजान सिंह, अविनाश राय खन्ना समेत कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया।

यहां सुने जेपी नड्डा का पूरा संबोधन: 

प्रमुख खबरें

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां

NC में बगावत? Farooq Abdullah ने Ruhullah Mehdi को दी खुली चुनौती, कहा - इस्तीफ़ा दो, नया जनादेश लो!

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?