जेपी नड्डा ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहे दूसरे चरण के मतदान में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भी लोगों से मतदान की गुजारिश की। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।’’ उन्होंने लोगों से ‘‘पहले मतदान, फिर जलपान’’ का आग्रह किया। बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा