जेपी नड्डा ने राम मंदिर ट्रस्ट की घोषणा पर PM मोदी के प्रति जताया आभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए बुधवार को कहा कि राम मंदिर को लेकर समाज के सभी वर्गो ने सौहार्द्र और भाईचारे की मजबूती प्रदर्शित की है। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ भव्य राम मंदिर को लेकर जिस तरह समाज के सभी वर्गों में सौहार्द्र और भाईचारे की मजबूत डोर दिखी, उससे पता चलता है कि भारतीय समाज का ताना-बाना कितना मजबूत है। मैं इसके लिए समस्त देशवासियों का अभिनंदन करता हूँ।’’

इसे भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में होंगे 15 न्यासी, एक न्यासी दलित समाज से होगा: अमित शाह

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में ‘‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह ट्रस्ट अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण और उससे संबंधित विषयों पर निर्णय के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में इस बाबत घोषणा की। सरकार ने अयोध्या कानून के तहत अधिग्रहीत 67.70 एकड़ भूमि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को हस्तांतरित करने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’’ ट्रस्ट में 15 न्यासी होंगे जिनमें से एक दलित समाज से होगा। 

प्रमुख खबरें

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक