Chhattisgarh: 'विकास के कोई काम नहीं कर रहे हैं भूपेश बघेल', नड्डा बोले- पूरा भ्रष्टाचार CM के इशारे पर हो रहा

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर नड्डा की यह रैली थी। हालांकि, राज्य में साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार पर भी नड्डा ने निशाना साधा और साथ ही साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की यहां सरकार थी तो प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा था और रमन सिंह उसे धरती पर उतार रहे थे, छतीसगढ़ तेजी से विकास कर रहा था, लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार आई यहां विकास रूक गया। 

महिलाओं को मिला इज्जत

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को इज्जत घर देने का काम किया। पहले महिलाओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था, शाम होने का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन मोदी जी ने करीब 12 करोड़ महिलाओं को इज्जत घर बनाकर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ में भी साढ़े 34 लाख इज्जत घर बनाकर दिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख बहनों को गैस का कनेक्शन दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ में भी 35 लाख बहनों को गैस का कनेक्शन मिला है। नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत देश में 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में साढ़े 36 लाख लोगों को आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ कवर मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: 'राजस्थान में बीजेपी की होगी प्रचंड जीत', अमित शाह बोले- 21 पार्टियां इकट्ठा होकर राहुल गांधी को PM बनाने निकली हैं

ये भ्रष्टाचारियों के बादशाह हैं

नड्डा ने कहा कि इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ 70 लाख किसानों को साल में तीन बार 6000 रुपए भेजे जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 27 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल विकास के कोई काम नहीं कर रहे हैं, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। ये भ्रष्टाचारियों के बादशाह हैं, यहां पूरा भ्रष्टाचार भूपेश बघेल के इशारे पर हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट