JP Nadda ने तेज की 'Know BJP' मुहीम, आज विदेशी नेताओं से होगी बातचीत, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम भी रहेंगे मौजूद

By अंकित सिंह | Mar 04, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 'भाजपा को जानो' अभियान के तहत आज पार्टी मुख्यालय में विभिन्न देशों के सांसदों, नेताओं और विदेश नीति के जानकारों के समूह से मिलेंहे तथा उनसे बातचीत करेंगे। भाजपा के विदेश मामलों विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाला ने बताया कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी एबॉट (फाइल फोटो में) आज भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबोट के साथ जेपी नड्डा की मुलाकात शाम 4:00 बजे होगी। गौरतलब है कि टोनी अवार्ड ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के सदस्य हैं उन्होंने 1994 से लेकर 2019 तक ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा में सदस्य के रूप में कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka में बोले अमित शाह, जो पार्टियां परिवारवाद करती है वो गरीब की चिंता नहीं कर सकती, मोदी को हैं गरीबों की चिंता

जेपी नड्डा यह भी बताएंगे कि 2014 के बाद से भारत के कार्य प्रणाली में किस तरह परिवर्तन आए हैं। 2014 से पहले सत्ता में रहने वाली पार्टियां किस तरह काम करती थी। लेकिन अब भाजपा कैसे काम करती है। जेपी नड्डा इस पर भी लोगों का ध्यान केंद्रित करेंगे कि कैसे नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक कल्चर को ही पूरी तरीके से बदल दिया है। भाजपा को जानो अभियान के तहत पार्टी की ओर से यह भी बताई जाएगी कि नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के तहत कैसे बिना किसी भेदभाव के आम लोगों के लिए काम किया है जिसमें किसान, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक सभी वर्ग के लोग शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Periyar Jayanti पर CM Vijay ने अधिकारियों को दिलाई शपथ, द्रविड़ मूल्यों पर दिया जोर

पूर्व राजनयिक वीबी सोनी ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी बिल को दबाव

European Parliament में बोले Mark Carney, EU और Canada की साझेदारी बनेगी वैश्विक मिसाल

Indian Surfing Team Coach Samai Reboul Eyes 2028 Los Angeles Olympics