विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन मार्च में शामिल हुए जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Aug 14, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन मार्च में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जी. किशन रेड्डी और अश्विनी वैष्णव सहित भाजपा के दूसरे नेताओं ने सेंट्रल पार्क से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन पदयात्रा में हिस्सा लिया। इससे पहले भाजपा की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि जिन लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, मूल्यों, तीर्थों का कोई ज्ञान नहीं था, उन्होंने मात्र तीन सप्ताह में सदियों से एक साथ रह रहे लोगों के बीच सरहद खींच दी। उस समय कहाँ थे वे लोग जिन पर इन विभाजनकारी ताक़तों के ख़िलाफ़ संघर्ष करने की ज़िम्मेदारी थी?

इसे भी पढ़ें: 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' को लेकर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, भाजपा का जोरदार पलटवार

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, मैं विभाजन के दौरानजान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना करता हूं। अमित शाह ने ट्वीट किया, 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली व असंख्य लोगों को विस्थापित होना पड़ा। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण कराएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करेगा।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया