Karnataka में कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- सिर्फ विकास के लिए भाजपा करती है काम

By अंकित सिंह | Mar 18, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चिक्कानायकनहल्ली में एक बाइक रैली में भाग लिया। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि आपका उत्साह इस बात को स्पष्ट करता है कि आने वाले समय में आप बीजेपी को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों किसानों को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के तहत सालाना 6 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है और इसका फायदा कर्नाटक के लाखों किसानों को भी हो रहा है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि हवाई अड्डों, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ कर्नाटक तेजी से विकास कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Akhilesh meets Mamta : तृणमूल और सपा ने मिलकर भाजपा से लड़ने का किया फैसला

इससे पहले नड्डा ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस ने भारत के डिजिटलीकरण की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह भारत में संभव नहीं है। हालाँकि, आज दुनिया में 40% डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने कर्नाटक की तस्वीर बदल दी है। इसने तीव्र गति से विकास किया है। एफडीआई, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इनोवेशन इंडेक्स और स्टार्टअप्स में कर्नाटक नंबर वन है। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियापन की ओर जा रही है, यह देश के लिए निंदनीय है, दुखदायी है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए... कम है। कांग्रेस का काम विभाजन करना, भाई को भाई से लड़ाना, समाज से समाज को लड़ाना है।

प्रमुख खबरें

मीडिया गुरु प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश पर शोध, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अंकित पांडेय को प्रदान की पीएचडी उपाधि

Tamil Nadu Government Formation | बहुमत से 10 कदम दूर विजय की TVK, सरकार बनाने के लिए गवर्नर से मांगा समय

गुंडे घुसे, मुझे पीटा, भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

Met Gala 2026 | Karan Johar ने Raja Ravi Varma से प्रेरित जैकेट पहनी, मनीष मल्होत्रा ​​का पहला लुक भी सामने आया