बंगाल में परिवारवादी पार्टियों पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, बोले- भाजपा के पास नेता भी और नियत भी

By अंकित सिंह | Jun 08, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। आज उन्होंने बंगाल भाजपा की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति में कभी भी कोई चीज ठहरी नहीं रहती है, जो आज है वो कल नहीं, जो कल है वो परसों नहीं रहती है। हमें राजनीतिक दृष्टि से किन ताकतों से अपने आप को समावेश करके आगे बढ़ना है ये हमेशा तय रखना पड़ता है। इसलिए हमको अपनी ताकत का अंदाजा भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले मेरे कांग्रेसी साथी मिलते थे तो मुझे कहते थे कि नड्डा जी तुम राजनीति नहीं जानते, यह अवसर की बात है, आप गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। आज मैं उनसे मिलता हूं तो पूछता हूं कि सही पार्टी में कौन है?

इसे भी पढ़ें: नड्डा का बंगाल दौरा है काफी मायनों में बेहद अहम, अंतर्कलह से जूझ रही पार्टी को एकजुट करने की करेंगे कोशिश

नड्डा ने कहा कि मैं आपको एक ही बात कहना चाहता हूं कि अपने रास्ते चलते रहो, अडिग रहो, अच्छी तरह से चुनावी लड़ाई लड़ो इससे भाजपा यशस्वी होगी ही। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि हम कांग्रेस मुक्त हो जाएंगे, अब तो कांग्रेस मुक्त तो छोड़ो, कांग्रेस लुप्त हो रही है। गांधी और खादी के नाम पर कांग्रेस 70 साल राज करके गई। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस अब भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। नड्डा ने कहा कि आज खादी को लोकल फॉर वोकल के अंतर्गत 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से मिला है। उन्होंने कहा कि एक समय राजनीति वोटबैंक, धर्म, पंथ, वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद के आधार पर होती थी। लेकिन अब राजनीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हो रही है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक