जेपी नड्डा ने राष्टीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का दिल्ली में किया शुभारम्भ

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 28, 2021

शिमला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में शुभारम्भ हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के दृष्टिगत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देश भर के 33 प्रातों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 121 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एक दिवसीय यह प्रशिक्षण वर्ग पांच सत्रों में आयोजित किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा का आहवान किया कि हमें देश के दो लाख गांव में चार लाख हैल्थ वालिंटियर तैयार करने हैं और जो किसी भी संभावित कोविड वेव से समाज को जागरूक करने, समाज सेवा करने के लिए तत्पर हों। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है और हम सब इसी विचारधारा एवं दृष्टिकोण के साथ राष्ट्र सेवा में कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें: लाहौल में सर्च ऑपरेशन के दौरान पांच शव बरामद, मणिकर्णगुम्मा में भी बादल फटा

विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्षा डॉ. राजीव बिन्दल जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के संयोजक भी हैं। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में कहा कि हमें गांव स्तर पर बनाए जाने वाले स्वास्थ्य सवयं सेवकों को कोविड-19 के प्रति पूर्ण रूपेण जानकार बनाना है ताकि वे अपने गांव, अपने मोहल्ले के आने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक कर सकें। डॉ. बिन्दल ने कहा कि हमारा संगठन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मागदर्शन में इस लक्ष्य को पूरा करेगा और कोरोना को हरा कर ही हम दम लेंगे।

इसे भी पढ़ें: बादल फटने से मची तबाही में दस लोग लापता, बीआरओ के चार जवान भी इसमें शामिल

देश भर से पधारे 33 प्रांतों/केन्द्र शासित प्रांतों के 121 प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण शिविर में अपने सुझाव और विचार भी व्यक्त किए। प्रशिक्षण शिविर में सभी प्रतिनिधियों को कोरोना की संभावित तीसरी वेव के दृष्टिगत प्रभावितों की सहायता और जानकारी प्रदान करने सम्बन्धी महत्पूर्ण और लाभाकारी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

प्रमुख खबरें

Raisina Dialogue से जयशंकर का बड़ा बयान, भारत का उदय हमारी Power से तय होगा, दूसरों से नहीं

President Droupadi Murmu का Womens Day पर बड़ा संदेश- शिक्षित महिलाएं ही Progressive Nation की ताकत हैं

Odisha Election Commission का बड़ा Update: 90% वोटरों का मिलान पूरा, 95% का लक्ष्य

Nitish Kumar का Rajya Sabha जाना BJP की सियासी चाल? राबड़ी बोलीं- उन्हें बिहार से निकाला जा रहा