भाजपा के 11वें अध्यक्ष बनेंगे JP नड्डा, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी और इसके साथ ही वरिष्ठ नेता जे. पी. नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपने उम्मीदवार के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है।

नड्डा के चयन की आधिकारिक घोषणा दोपहर में की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें बधाई देने पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। नड्डा का चयन साढ़े पांच साल के लिए किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत

जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ

India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार